मॉब लिंचिंगः चोरी के शक में ग्रामीणों ने 2 लोगों को जमकर पीटा, बचाने गई पुलिस टीम पर हमला

Friday, Jul 24, 2020-04:14 PM (IST)

 

गयाः बिहार के गया जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामना आया है, जहां पर चोरी के शक में ग्रामीणों के द्वारा 2 लोगों की जमकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं बचाव करने गई पुलिस टीम पर भी हमला किया गया, जिससे एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के नुसार, घटना गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जीरी गांव की है, जहां पर गांव में चोरी हुई थी, जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश था। इसी बीच उन्होंने रास्ते से 2 अंजान लोगों को जाते हुए देखकर पकड़ लिया। साथ ही उन्हें कई घंटों तक बांधकर जमकर पिटाई की।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई घायल हो गया। साथ ही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static