पति की दरिंदगी... मासूम बेटे की आंखों के सामने पत्नी का घोंटा गला, नृशंस हत्याकांड की वजह जान उड़ जाएंगे होश

Monday, Mar 02, 2026-02:04 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के वैशाली जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

मासूम बेटे की आंखों के सामने पत्नी का घोंटा गला

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित नीरपुर गांव की है। 32 वर्षीय अंजलि समस्तीपुर जिले के पूसा की मूल निवासी थी और उसने पांच साल पहले प्रेम संबंध के चलते कुंदन साह से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि घटना से महज 24 घंटे पहले अंजली ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। प्रेम विवाह को अपनी गलती बताया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और झगड़े ने इतना विकराल रुप धारण कर लिया कि कुंदन साह ने  बेटे के सामने रस्सी का फंदा बनाकर अंजलि का गला घोंटा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर सोशल मीडिया वीडियो बनाने को लेकर तीखी तनातनी चलती रहती थी।

आरोपी पति गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में भी अंजलि ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद कुंदन को जेल की हवा खानी पड़ी थी। अंजलि के मायके वालों कहना है कि पति के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस साजिश में भूमिका निभाई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपी कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस खौफनाक हत्याकांड से लोग कांप उठे है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static