"जदयू-राजद की सरकार में बिहार में लौट आया जंगलराज टू", उपेंद्र कुशवाहा का आरोप

Monday, Sep 11, 2023-11:07 AM (IST)

मुंगेर: राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर सरकार चलाना शुरू किया है तब से पूरे बिहार में जंगलराज पार्ट टू लौट आया है। 

"बिहार में कानून व्यवस्था हो गई ध्वस्त"
उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को रालोजाद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब से जदयू ने राजद के साथ मिलकर सरकार चलाना शुरू किया है तब से पूरे बिहार में जंगल राज पार्ट टू लौट आया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

रालोजद अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में जंगलराज पार्ट टू लाने के लिए जदयू और राजद को सबक सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने जी-20 सम्मेलन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जी-20 सम्मेलन से पूरी दुनिया में यह संदेश गया है कि भारत अब पुराना भारत नहीं रह गया है। आज का भारत एक मजबूत और उभरता हुआ भारत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static