Road Accident: सिवान में अनियंत्रित ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत

Saturday, Dec 09, 2023-11:07 AM (IST)

सिवान: बिहार में सिवान जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को कुचल दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

अनियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को रौंदा
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला रेलवे ओवरब्रिज पर घटी। बताया जा रहा है कि सीवान शहर से हुसैनगंज की ओर जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर रेलवे ओवर ब्रिज पर छह लोगों को रौंद डाला। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक की पहचान सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के विलई निवासी विमलेश सिंह एवं सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुथरी निवासी अभिषेक कुमार तथा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलईपुर निवासी रितेश शर्मा के रूप में हुई है। 

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static