बारात से लौट रहे 3 दोस्तों के साथ भयानक हादसा, दो की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Monday, Apr 27, 2026-05:13 PM (IST)
Begusarai Raod Accident: बिहार में बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की सुबह को बारात से वापस घर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। वहीं एक साथ दो दोस्तों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया की तीन दोस्त आज बाइक से बारात से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान पंचमुखी मंदिर के समीप बाइक पलट गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर वार्ड नंबर- 8 निवासी राजो रजक के पुत्र कृष्णा कुमार (20) एवं रामाश्रय यादव के पुत्र रणवीर कुमार (18) के रुप में की गई है।
यह भी पढ़ें- शौच के लिए निकली ननद-भाभी से सामूहिक दुष्कर्म, 6 दरिंदो ने जबरन अगवा कर किया.....
घायल युवक इसी मुहल्ला के स्वर्गीय धर्मदेव महतो का पुत्र प्रिंस कुमार है। घायल का इलाज चेरियाबारियरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चल रहा है । शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

