बॉर्डर पर बड़ी घुसपैठ नाकाम, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुस रहे 2 विदेशी गिरफ्तार

Tuesday, Jun 09, 2026-03:39 PM (IST)

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में दो विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

गिरफ्तार किए गए लोगों में स्विट्जरलैंड की एक महिला और म्यांमा का एक किशोर शामिल है। मोतिहारी पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ''हरैया पुलिस चौकी क्षेत्र के कस्टम चौक के निकट नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही स्विट्जरलैंड की एक महिला और म्यांमा के एक लड़के को बिना वीजा/पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।'' 

अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static