बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Thursday, Oct 22, 2026-07:32 PM (IST)
पटना: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इस तबादले में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। जारी जानकारी के अनुसार, तीन पुलिस अधीक्षकों (SP) और 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
तबादला सूची के मुताबिक, अपराजिता को पटना में पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। इसके अलावा आलोक रंजन को भागलपुर में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात किया गया है।

