बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Friday, Oct 30, 2026-10:03 AM (IST)

पटना: बिहार सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों का तबादला किया और कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। 

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य योजना बोर्ड के सलाहकार के तौर पर कार्यरत सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। इसके अलावा उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव अमित कुमार पांडेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव और विभागीय जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static