सुपौलः नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sunday, May 08, 2022-05:24 PM (IST)

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी में नहाने के दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अपने बच्चों की आयु और स्वास्थ्य जीवन के लिए रविवार का व्रत कर रही पीड़ित महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी पचायत के भुराही वार्ड नंबर 11 की है। यहां रविवार का व्रत कर रही महिलाओं के द्वारा कोसी नदी में स्नान किया जा रहा था। महिलाएं अपने पूजा पाठ में व्यस्त थी कि इसी दौरान दो बच्चे कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। पूजा पाठ खत्म होने के बाद जब महिलाओं ने अपने बच्चों को खोजना शुरू किया तो बच्चे कहीं नहीं मिले।

इसके बाद स्थानीय तैराकों ने खोजबीन शुरू की और दोनों बच्चो के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया। मृतक बच्चों में 12 वर्षीय करण कुमार और 10 वर्षीय आशीष कुमार शामिल हैं। करण कुमार अपने माता-पिता का अकेला संतान था। घटना के बाद स्थानीय कर्मचारी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static