अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी तेज रफ्तार गाड़ी, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

11/22/2022 5:26:03 PM

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।वहीं एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी गाड़ी 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान बिस्फी निवासी राज कुमार यादव (25 वर्ष), उनकी पत्नी रूबी कुमारी (22 वर्ष) और कार के ड्राइवर विकास यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राज कुमार यादव अपनी पत्नी को मायके से लेकर सुसराल जा रहा था। इसी दौरान खैरीबांका के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस घटना में वाहन पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

परिजनों में पसरा मातम
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static