राबड़ी आवास के बाहर जमकर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने इस RJD विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tuesday, Oct 07, 2025-06:17 PM (IST)

पटनाः राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने RJD विधायक रेखा पासवान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगया। उनका कहना है कि विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया और जनता की समस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की है।

कार्यकर्ताओं ने हाथ में रेखा हटाओ, मसौढ़ी बचाओ के पोस्टर लिए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी से मुलाकात की और अपनी शिकायतें रखीं। राबड़ी देवी ने प्रदर्शनकारियों की बातें सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर पार्टी नेतृत्व विचार करेगा।

PunjabKesari

इस प्रदर्शन से पहले भी राबड़ी आवास के बाहर प्रदर्शन हो चुके हैं, जिनमें मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधायक सतीश कुमार दास के खिलाफ नारेबाजी की थी। उनका आरोप था कि विधायक ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया और जनता की समस्याओं की अनदेखी की है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static