Patna News: युवक ने अचानक पुल से नीचे लगा दी छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Thursday, Aug 10, 2023-04:34 PM (IST)

पटनाः राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में अवस्थित मीठापुर पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां से जा रहे युवक ने अचानक इस पुल से नीचे छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पुल के नीचे जमा हो गए और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस ने युवक को नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया है। इसके साथ ही पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गई है। जब इस घटना के संबंध में जक्कनपुर थाने के प्रभारी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया किअभी तक इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है और इस युवक ने किन कारणों के चलते घटना को अंजाम दिया इसकी भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।