भारत में चीन के गांव बसते जा रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रहीः तेजस्वी यादव

Tuesday, Dec 13, 2022-03:37 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): अरुणाचल प्रदेश में चीनी और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि भारत में चीन के गांव बसते जा रहे है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। भारतीय सेना पर हमें भरोसा है।

महागठबंधन की विधायक दल की बैठक को लेकर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि 5 दिन का यह सत्र है। एक दिन समाप्त हो गया है। इस सत्र में कई विधेयक लाया जाएगा, इस पर बैठक में चर्चा हुई हैं। सदन को कैसे चलाया जाए इन सभी तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल थे।

बताते चलें कि आज बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है, सदन समाप्ति के बाद बिहार विधान सभा में बने सेंट्रल हॉल में महागठबंधन विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दल मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static