आधी रात पटना की सड़कों पर निकलें तेजस्वी यादव, फुटपाथ किनारे सोने वालों को बांटे कंबल

Wednesday, Dec 21, 2022-11:28 AM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम पटना की सड़कों पर फुटपाथ किनारे सोने वालों को कंबल बांटते नज़र आए।

PunjabKesari

डिप्टी सीएम ने निःशुल्क अस्थाई आश्रय स्थल का लिया जायजा
वहीं काले रंग का ट्रैक सूट पहने तेजस्वी सबसे पहले आर ब्लॉक चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां सड़क किनारे सो रहे बेघर लोगों से उनका हाल जाना और उन्हें कंबल दिया। स्थानीय रिक्शा चालकों ने आर ब्लॉक स्थित रैन बसेरा की जानकारी दी, जिसे 1995 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बनवाया था। वो अब जीर्ण अवस्था में बंद पड़ा है। तेजस्वी ने नगर आयुक्त अनिमेश पराशर को उसे फिर से शुरू करने और उसे डबल स्टोरी बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद तेजस्वी आर ब्लॉक स्थित पटना नगर निगम के द्वारा बनाए गए निःशुल्क अस्थाई आश्रय स्थल का जायजा लिया और वहां सो रहे लोगों से निगम के द्वारा दी जा रही सुविधा के बारे में जाना। आश्रय स्थल में कई बेड खाली थे, इसपर अधिकारियों ने बताया कि कई रिक्शा चालक चोरी के डर से अपना रिक्शा सड़क पर छोड़ कर जहां आना नहीं चाहते हैं, उन्हें निगम के कर्मचारियों के द्वारा समझा कर आश्रय स्थल में लाया जाता हैं।

PunjabKesari

तेजस्वी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
बता दें कि तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आश्रय स्थल पर एक बॉक्स बनाइए जहां लोगों की जो समस्या हो वो वहां लिख के दे सकें। साथ ही तेजस्वी ने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े जगह में महिलाओं के लिए अलग निःशुल्क अस्थाई स्थल बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। तेजस्वी को इस रूप में देखकर लोगों के चेहरे पर काफी खुशी थी। युवा तेजस्वी के साथ सेल्फी लेते नज़र आए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static