DSP सहित 5 थानों की टीम ने पप्पू यादव को किया गिरफ्तार, बोले- लोगों को बचाने का मिला इनाम

Tuesday, May 11, 2021-05:01 PM (IST)

 

पटनाः बिहार में जारी कोरोना महामारी के बीच जाप अध्यक्ष पप्पू यादव लगातार अस्पतालों में जाकर मरीजों की सेवा करने में जुटे हैं। साथ ही अस्पतालों में सरकार की अव्यवस्था की पोल खोलते रहे हैं, जिसके चलते सरकार की काफी किरकिरी हुई। वहीं इसी बीच आज पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी सहित 5 थानों की टीम उनके आवास पर पहुंच गई। इस पर जाप अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को बचाने का इनाम दिया जा रहा है।

दरअसल, पप्पू यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने में ले जाया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता कि क्यों ले जाया जा रहा है। गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछिए। उन्होंने कहा कि पहले ही उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा था। पूर्व सांसद ने साफ तौर पर कहा कि लोगों को बचाने का इनाम दिया जा रहा है।

वहीं जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने भी डीएसपी से कहा कि वो लिखित आश्वासन दे रहे हैं उन्हें हाउस अरेस्ट किया जाए लेकिन पुलिस नहीं मानी और उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। बता दें कि पूर्व सांसद के साथ आवास पर उनके कार्यकर्ता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static