SVU Raid: औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक के 3 ठिकानों पर SVU का छापा, आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप
Sunday, Nov 23, 2025-01:58 PM (IST)
SVU Raid: विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आज यानी रविवार को औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के तीन ठिकानों पर छापा (Raid In Bihar) मारा। आजाद पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, विशेष निगरानी इकाई की टीम ने औरंगाबाद, पटना और जहानाबाद में अनिल के ठिकानों पर छापा मारा। उनपर आय से डेढ़ करोड़ अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी में मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2 महीने बाद ही अनिल कुमार वो रिटायर होने वाले थे।

