पिता से 5 गुना अमीर हैं निशांत: करोड़ों की संपत्ति, पुश्तैनी जमीन और सादगी भरा जीवन; जानिए नीतीश के बेटे की नेटवर्थ

Friday, Mar 06, 2026-02:43 PM (IST)

Nishant Kumar Net Worth : बिहार की सत्ता में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अब तक 'लो-प्रोफाइल' रहने वाले निशांत कुमार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही सक्रिय राजनीति की कमान संभाल सकते हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री और आध्यात्मिक स्वभाव वाले निशांत के नाम ने बिहार के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

पिता से ज्यादा अमीर हैं निशांत, विरासत में मिली संपत्ति

आंकड़ों की बात करें तो निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार की तुलना में आर्थिक रूप से कहीं ज्यादा संपन्न हैं।

कुल नेटवर्थ: निशांत की चल-अचल संपत्ति करीब 3.61 करोड़ रुपये है, जबकि नीतीश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 1.66 करोड़ रुपये ही है।

विरासत का हिस्सा: उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 1.98 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति) उनकी स्वर्गीय माता मंजू सिन्हा के निधन के बाद उन्हें विरासत में मिला है। इसमें नालंदा के कल्याण बिगहा स्थित पुश्तैनी घर, खेती की जमीन और पटना-बख्तियारपुर की संपत्तियां शामिल हैं।

बैंक बैलेंस: उनके बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट में लगभग 1.28 करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं।

BIT मेसरा से इंजीनियरिंग और सादगी भरा जीवन

20 जुलाई 1975 को जन्मे निशांत कुमार ने रांची स्थित प्रतिष्ठित BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना और मसूरी के बेहतरीन स्कूलों में हुई। करीब 50 वर्ष के हो चुके निशांत अब तक अविवाहित हैं और बेहद सादा जीवन जीते हैं। वे ताम-झाम और राजनीतिक रैलियों की भीड़ से हमेशा बचते रहे हैं।

अध्यात्म और किताबों के शौकीन

.निशांत कुमार का झुकाव राजनीति से ज्यादा अध्यात्म और बौद्धिक कार्यों की ओर रहा है।

.वे रोजाना योग और ध्यान करते हैं।

.उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता, ओशो के दर्शन, समाजवाद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी किताबें पढ़ने का शौक है।

.पिता नीतीश कुमार के साथ उनका भावनात्मक लगाव काफी गहरा है और वे सार्वजनिक मंचों पर भी पिता के प्रति अपना स्नेह दिखाने में संकोच नहीं करते।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static