सदमे से घिरे सुशांत के पिता केके सिंह को आया हार्ट अटैक, हरियाणा के अस्पताल में भर्ती

12/21/2020 5:57:31 PM

 

पटनाः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से अभी उनका परिवार उभर नहीं पाया कि अब सुशांत के पिता केके सिंह को हार्ट-अटैक आया है। उन्हें इलाज के लिए हरियाणा के एक अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

दरअसल, सुशांत के पिता केके सिंह के हार्ट में समस्या की बात सामने आई है। इसके कारण उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एशियन अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। सुशांत के चाहने वाले उनके पिता के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

बता दें कि सुशांत के पिता की अस्पताल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुशांत के पिता के साथ बेड के पास सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू भी दिखाई दे रही हैं। इस पर सुशांत के फैन की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static