कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कैश और जमीन के कई कागजात हुए बरामद

11/26/2022 5:37:00 PM

बक्सरः बिहार में निगरानी विभाग की टीम लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में टीम ने बक्सर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग के डीएसपी नीलाभ कृष्ण ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार पर आय से अधिक 90 लाख की संपत्ति होने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उनके आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम को कैश और जमीन के कई कागजात बरामद हुए है। सुबह से उनके 2 ठिकानों पर छापेमारी में बरामद कागजात की जांच शुरू हो गई है। इसके अलावा पदाधिकारी मनोज कुमार की गिरफ्तारी की भी सूचना मिल रही हैं। वहीं छापेमारी के बाद जिला कृषि विभाग में सन्नाटा पसर गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static