बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव की करारी हार

Tuesday, Nov 10, 2020-06:38 PM (IST)

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से लगातार जारी है। वहीं मधेपुरा जिले की हाई प्रोफाइल बिहारीगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला उर्फ सुभाषिनी शरद यादव को करारी हार मिली है। यहां से जदयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता विजयी हुए हैं। जानकारी मुताबिक सुभाषिनी बुंदेला अंतिम समय में तीसरे स्थान पर रहीं।  

बता दें कि सुभाषिनी के पिता शरद यादव मधेपुरा से 4 बार सांसद रह चुके हैं। वह देश के चर्चित नेताओं में से एक हैं। यहां तक कि उन्होंने यहां लालू प्रसाद यादव को भी मात दी थी। उनकी बेटी पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मधेपुरा की धरती को ही चुना था। माना जा रहा था कि सुभाषिनी यादव के मैदान में उतरने से बिहारीगंज की चुनावी लड़ाई दिलचस्प होगी। इस सीट के नतीजे पर सबकी निगाहे टिकी थी।

सुभाषिनी नेत्री होने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। चुनाव के दौरान सुभाषिनी यादव ने कहा कि वह बिहार में महागठबंधन की लड़ाई को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ले रही हैं, क्योंकि उनके पिता शरद यादव ने हमेशा इसका समर्थन किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static