मुजफ्फरपुर में महावीर जुलूस के दौरान पत्थर बाजी, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल; पूरे इलाके में तनाव

Friday, Aug 01, 2025-09:14 AM (IST)

मुजफ्फरपुर(संतोष तिवारी): बिहार के मुजफ्फरपुर में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में महावीर जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों के द्वारा छत से पत्थरबाजी की गई, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। इस पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पूरा इलाका छावनी में तब्दील

वही सूचना के बाद एसएसपी सहित जिले के तमाम पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static