गाड़ी के अंदर युवक से पैसे लेते पकड़ी गई महिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

Wednesday, Feb 18, 2026-12:50 PM (IST)

Chhapra News : बिहार में सारण के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने वायरल वीडियो में पैसा ले रहे दो पुलिसकर्मी को निलंबित करने के साथ ही विभागीय कारर्वाई करने का आदेश दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार की देर रात को एक वायरल वीडियो में नगर थाना के डायल 112 की एक महिला पुलिसकर्मी को गाड़ी के अंदर एक युवक से रूपया लेते देखा गया था। उक्त गाड़ी में पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश शर्मा आगे की सीट पर बैठे हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि उक्त वीडियो की जांच करने एवं उसकी सत्यता प्रमाणित होने पर पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना के डायल 112 की महिला पुलिसकर्मी इंदू कुमारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश शर्मा को साधारण जीवन यापन भता पर निलंबित करने के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कारर्वाई करने का आदेश दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static