भयानक हादसा! बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटी सवारी गाड़ी, महिला की मौत...5 घायल; मची चीख-पुकार

Friday, Feb 06, 2026-04:22 PM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार में भागलपुर जिले के अंतीचक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सवारी गाड़ी पर सवार लोग जा रहे थे। इस दौरान कहलगांव-ओरियप मार्ग पर सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में सवारी गाड़ी में सवार वृद्ध महिला मुद्रा देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। 

सूत्रों ने बताया कि घायलों को कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिये भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।शव को पोस्टमाटर्म के लिए भागलपुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static