फर्जी राशन कार्डधारकों पर कड़ा एक्शन, 1.86 लाख से ज्यादा को भेजा गया नोटिस

Friday, Feb 13, 2026-12:14 PM (IST)

Ration Card : बिहार में राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holders in Bihar) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रदेश के बांका जिले में अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड सूची से हटाने की तैयारी है। जांच में सामने आया है कि 1लाख 86 हजार से अधिक लोग अवैध तरीके से फ्री राशन का लाभ ले रहे थे।

कौन हैं अपात्र?

ऐसे राशन कार्ड धारक जो असल में अमीर हैं, लेकिन सालों से गरीबों की मुफ्त राशन योजना का फायदा उठा रहे है। उनके नाम काटे जाएंगे। इनमें लाखों-करोड़ों का इनकम टैक्स भरने वाले, चार पहिया लग्जरी गाड़ी वाले, कई शहरों में प्रॉपर्टी के मालिक, बड़े-बड़े बिजनेसमैन, सरकारी पदों पर कार्यरत और PM किसान सम्मान निधि योजना पाने वाले शामिल हैं। बहुत से राशन कार्डधारकों की मृत्यु भी हो चुकी है, उनके नाम भी हटाए जाएंगे। ये लोग मुफ्त राशन के पात्र नहीं माने जाते। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में ऐसे लोग अब तक इस लाभ का फायदा उठाते रहे हैं।

लाखों राशन कार्ड धारकों पर तलवार

बताया जा रहा है कि 1लाख 86 हजार से अधिक लोग अवैध तरीके से फ्री राशन का लाभ ले रहे थे। वहीं, प्रशासन ने इन सब से 21 फरवरी तक दस्तावेज मांगे है, वरना राशन कार्ड सूची से उनका नाम हटा दिए जाएंगे। SDO राजकुमार ने कहा है कि जो निर्धारित तिथि तक जवाब नहीं मिलने पर उनका नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाएगा। जितने भी असली गरीब-आसहाय छूट गए हैं, उन्हें नया राशन कार्ड बनवाकर जोड़ा जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static