भारी बारिश एवं बाढ़ की आशंका के मद्देनजर समस्तीपुर रेल मंडल में बरती जा रही विशेष चौकसी

6/20/2021 1:02:49 PM

समस्तीपुरः बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में भारी बारिश एवं बाढ़ की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट कर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने रविवार को बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल बिहार के 15 जिलों मे फैला हुआ है, जिसमे उत्तर बिहार का क्षेत्र बाढ़ को लेकर काफी संवेदनशील माना जाता है। उन्होंने बताया कि नेपाल से पानी छोड़ने एवं भारी बारिश से नदियों के जलस्तर मे वृद्धि होती है जिसका प्रभाव मंडल के विभिन्न रेल खंडो पर भी पड़ता है।

माहेश्वरी ने बताया कि बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने बाढ़ से प्रभावित होने वाली संवेदनशील रेल खंडो पर इंजीनियर के नेतृत्व मे विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित होने वाले रेल खंडों के नजदीकी स्टेशनों पर पत्थरों के बोल्डर, स्टोन डस्ट, सीमेंट की खाली बोरियां, बांस-बल्ली का पर्याप्त मात्रा में इंतज़ाम किया गया है। वहीं कटाव स्थलों पर बोल्डर और स्टोन डस्ट गिराए जा रहे है।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि मंडल के बाढ़ प्रभावित रेल क्षेत्रों मे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों द्वारा मानसून पेट्रोलिंग भी की जा रही है। इसके अलावे मंडल के रेल पुलों के नीचे से गुजरने वाली नदियों के वाटर लेवल की सुबह-शाम रिपोर्ट ली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static