नीतीश के ''जनता दरबार'' पर सिन्हा ने साधा निशाना, कहा- यहां केवल Selected लोगों को बुलाते हैं

9/20/2022 5:34:56 PM

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता के दरबार कार्यक्रम को लेकर प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जनता के दरबार में केवल चयनित लोगों को बुलाते हैं। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन वैसे लोगों को बुलाते हैं, जो केवल दिखावे के लिए हो।

मुख्यमंत्री जनता दरबार के माध्यम से ब्रांडिंग करवा रहें- सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा ने जनता दरबार के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार के माध्यम से केवल ब्रांडिंग करवा रहे हैं। साथ ही कहा कि मंगलवार को बीजेपी के द्वारा 'जनसंवाद दरबार' कार्यालय में लगाया जाएगा। जिन लोगों को जनता दरबार में बात करने का मौका नहीं मिलता है, उन्हें बीजेपी जनसंवाद दरबार में मौका दिया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा जो भी नया काम किया जाएगा, उसे बीजेपी जनसंवाद दरबार में बताया जाएगा। विपक्ष के नाते इस दायित्व को निभाने का काम बीजेपी करेगी।

सिन्हा ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
वहीं नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में थाने से लेकर ब्लॉक तक भ्रष्टाचार ही है। बीते दिनों सुपौल में 4 युवकों की मौत हुई है। परिजनों ने कहा कि वह हत्या है पर फिर भी दुर्घटना बता दिया गया। पुलिस इस मामले को दबाने का काम कर रही है। पुलिस के खिलाफ अगर लोग बोलते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मौत का तांडव रोकने में सरकार असमर्थ है। मौजूदा सरकार के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है। बिहार की जनता को गुंडाराज के हवाले कर दिया है।

सिन्हा ने तेजस्वी के विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कहा- जनता को लाभ नहीं होता
तेजस्वी यादव के विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता को लाभ नहीं होता। जनता दरबार को सिलेक्ट लोगों को नहीं लाया जाए। जनता दरबार में जो भी अभी बाध्यता लगाई गई है, उसे खत्म किया जाए। मीडिया को और आम लोगों को खुले रूप से मुख्यमंत्री से मिलने दें। साथ ही कहा कि जनता दरबार में कोविड- प्रोटोकॉल कॉल का हवाला दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static