जमुई सीट पर श्रेयसी सिंह ने लहराया जीत का परचम, RJD विधायक को दी करारी शिकस्त

Wednesday, Nov 11, 2020-04:15 PM (IST)

जमुईः राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता एवं स्टार निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। पहली बार चुनाव लड़ रही श्रेयसी ने यह सीट पर वर्तमान राजद विधायक विजय प्रकाश से छीनी।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। श्रेयसी सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी विजय प्रकाश को 41 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। श्रेयसी को 79156 मत प्राप्त हुए जबकि विजय प्रकाश को 38147 वोट प्राप्त हुए।

बता दें कि श्रेयसी (27 वर्ष) पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं जो कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे थे लेकिन बाद में राहें अलग कर ली थी। श्रेयसी की मां पुतुल कुमारी ने 2014 के चुनाव में बांका सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static