संजय सिंह को जमानत मिलने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- राजनीतिक बदले की भावना से आप सांसद पर की गई थी कार्रवाई

4/3/2024 6:29:18 PM

पटना: आप पार्टी से सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर बॉलीवुड अभिनेता और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। प्रथम दिन से ही ये साफ दिख रहा था कि राजनीतिक बदले की भावना से संजय सिंह या बाकि लोगों पर कार्रवाई की गई है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, एक आदमी निर्दोष होता है जब तक उसे गुनहगार साबित ना किया जा सके। उन्होंने कहा कि संजय सिंह बहुत क्रांतिकारी नेता हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी एजेंसियों पर ना केवल थप्पड़ लगाया है, बल्कि समाज के उन लोगों को आईना भी दिखाया है जो बदले की भावना से ऐसा करते हैं। बता दें कि मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को जमानत दे दी है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। ई.डी. ने कहा कि अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static