संजय सिंह को जमानत मिलने पर बोले मंत्री विजय चौधरी- अभी अंतिम फैसला होने तक सभी को करना चाहिए इंतजार

4/2/2024 5:59:06 PM

पटनाः उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी है। वहीं, संजय सिंह को जमानत मिलने पर बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

"अंतिम फैसला होने तक सभी को करना चाहिए इंतजार"
विजय चौधरी ने कहा कि ऐसे नेता भी हैं जिन्हें ज़मानत नहीं मिल रही। उसमें भी सत्य की ही जीत हो रही है। ऐसा तो है नहीं कि वे शामिल थे और ये(संजय सिंह) शामिल नहीं थे। इसलिए अंतिम फैसला होने तक सभी को इंतजार करना चाहिए। बता दें कि आज उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को जमानत दे दी है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया है। ई.डी. ने कहा कि अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। संजय सिंह छह महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static