समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान, 3 हजार से ज्यादा बेटिकट यात्री गिरफ्तार

Thursday, Aug 10, 2023-06:14 PM (IST)

समस्तीपुर: बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटों के दौरान तीन हजार दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने गुरूवार को यहां बताया कि पकड़े गए यात्रियों से 26 लाख 53 हजार रुपए जुर्माना एवं किराया के रूप में वसूल किये गए है। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यह विशेष अभियान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल और नरकटियागंज समेत विभिन्न स्टेशनों एवं रेल खंडों पर चलाया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static