RPF के 55 साल से अधिक उम्र के जवानों को भीड़ वाले स्थान पर नहीं किया जाएगा तैनात

7/16/2020 4:53:52 PM

सहरसाः बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 55 साल से अधिक उम्र के जवानों को यात्रियों की भीड़ वाले स्थानों पर ड्यूटी नहीं लगाने का आदेश दिया है।

मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने बताया कि आरपीएफ ने 55 साल से अधिक उम्र के जवानों को यात्रियों की भीड़ वाले स्थानों पर ड्यूटी नहीं लगाने का आदेश दिया है। इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित जवानों को भी यात्रियों से सीधे संपर्क में आने वाली सेवाओं से अलग रखा जाएगा। जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि बिहार में कोरोना का कहरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में गुरुवार को कोरोना के एक साथ 1385 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 21,558 तक पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static