बिहार BED कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

Monday, Jul 08, 2024-04:24 PM (IST)

पटनाः बिहार में बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। BED कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन 25 जून को राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED 2024) 2024 का रिजल्ट घोषित किया  है। एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 

 ऐसे चेक करें रिजल्ट - 
-चेक आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं। 

-होम पेज पर दिए गए बिहार बी.एड सीईटी 2024 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 

-डिटेल दर्ज करें लॉगिन करें और रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें। 

-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

-Bihar BEd CET 2024 Result download link एग्जाम में शामिल छात्र इस लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 

बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 में सफल अभ्यर्थी बिहार के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। यह दाखिला काउंसलिंग के जरिए होगा। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करवानी होगी। सीटें परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर अलॉट की जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static