Bank Holiday Today: नए साल के पहले दिन बैंक खुले या बंद? जनवरी 2026 की पूरी लिस्ट देखें

Thursday, Jan 01, 2026-09:38 AM (IST)

Bank Holiday Today : नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आज 1 जनवरी को बैंक ब्रांचें खुली हैं या बंद। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, नए साल का पहला दिन पूरे देश में बैंक हॉलिडे नहीं है। हालांकि कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के कारण बैंक बंद रहते हैं।

आज किन राज्यों में बैंक बंद हैं?

RBI की आधिकारिक सूची के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 को निम्नलिखित राज्यों में बैंक ब्रांचें बंद रहेंगी:

  • मिजोरम
  • तमिलनाडु
  • सिक्किम
  • मणिपुर
  • अरुणाचल प्रदेश
  • नागालैंड
  • पश्चिम बंगाल
  • मेघालय

इन राज्यों में न्यू ईयर डे और गान-ंगाई त्योहार के कारण छुट्टी है। बाकी सभी राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, गुजरात आदि में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग पर कोई असर नहीं

छुट्टी के बावजूद UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM और कार्ड ट्रांजेक्शन पूरी तरह चालू रहेंगे। आप बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर या अन्य ऑनलाइन काम बिना रुकावट के कर सकते हैं। NEFT, RTGS और IMPS भी 24x7 उपलब्ध हैं।

जनवरी 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

RBI के कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में प्रमुख बैंक छुट्टियां इस प्रकार हैं (राज्यवार अलग-अलग):

  • 2 जनवरी: न्यू ईयर सेलिब्रेशन/मन्नम जयंती – मिजोरम और केरल
  • 3 जनवरी: हजरत अली जन्मदिन – उत्तर प्रदेश
  • 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती – पश्चिम बंगाल
  • 14 जनवरी: मकर संक्रांति/माघ बिहू – गुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश
  • 15 जनवरी: पोंगल/उत्तरायण/माघे संक्रांति – कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
  • 16 जनवरी: तिरुवल्लुवर डे – तमिलनाडु
  • 17 जनवरी: उझावर थिरुनाल – तमिलनाडु
  • 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी – त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस – पूरे भारत में बैंक बंद

इसके अलावा हर रविवार और महीने का दूसरा-चौथा शनिवार (10 और 24 जनवरी) भी बैंक बंद रहेंगे।

नए साल में बैंकिंग काम की प्लानिंग पहले से करें ताकि कोई परेशानी न हो। अगर ब्रांच विजिट जरूरी है तो अपने लोकल ब्रांच से कन्फर्म कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static