दिनारा से LJP के प्रत्याशी रहे राजेंद्र सिंह की घर वापसी, सैंकड़ों समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल
1/16/2022 7:33:43 PM

बेतिया/पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह की आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घर वापसी हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल के बेतिया स्थित आवास पर राजेंद्र सिंह ने रविवार को पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
इसके बाद राजेंद्र सिंह के साथ ही कई लोजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने संजय जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने कहा, ‘‘राजेंद्र सिंह हमारे सम्मानित नेता थे। कुछ आपस मे विवाद हुआ था, जिसे समाप्त कर उनकी घर वापसी हो गई है।''
उल्लेखनीय है कि लोजपा नेता राजेंद्र सिंह झारखंड भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री के पद पर रह चुके हैं। इसके बाद वह बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार के रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन उन्हें कम वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी: अधिकारी

प्रोड्यूसर से रंगदारी मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार