''आगामी बिहार विधानसभा सत्र NDA का आखिरी सत्र होगा'', कांग्रेस बोली- ‘इंडिया'' गठबंधन की सत्ता में वापसी तय

Friday, Jul 04, 2025-02:47 PM (IST)

Bihar Politics: कांग्रेस की महिला इकाई ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा सत्र (Bihar Assembly Session) सत्तारूढ़ राजग (NDA) का आखिरी सत्र होगा, क्योंकि इस साल के आखिर में होने वाले चुनाव के बाद ‘इंडिया' गठबंधन का सत्ता में वापस आना तय है। 

यह बात अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कही, जिन्होंने राज्य की राजधानी पहुंचने पर यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। लांबा ने कहा, ‘‘राजग अपने आखिरी विधानसभा सत्र का सामना करने जा रहा है (सत्तारूढ़ गठबंधन के रूप में)। ‘इंडिया' गठबंधन की बिहार में सत्ता में वापसी तय है।'' राज्य में विधानमंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच निर्धारित है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। 

"सरकार कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह विफल"
लांबा ने कहा, ‘‘सरकार कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में इसका ‘ट्रैक रिकॉर्ड' खास तौर पर निराशाजनक रहा है। हम सभी को हाल ही में एक नाबालिग दलित लड़की पर हुए यौन हमले की घटना याद है, जिसने कुछ दिन बाद चिकित्सा सहायता के अभाव में दम तोड़ दिया।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static