Easy Mehndi Designs: कामकाजी महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं ये Quick Mehndi Designs – टाइम भी बचेगा, लुक भी निखरेगा
Monday, May 05, 2025-09:04 AM (IST)

Easy Mehndi Designs:बिहार की पारंपरिक परंपराओं में मेहंदी का विशेष महत्व है। चाहे तीज हो, हरियाली तीज, करवा चौथ या कोई शादी-ब्याह-महिलाएं हाथों की खूबसूरती को निखारने के लिए मेहंदी जरूर लगवाती हैं। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बार समय की कमी के कारण मेहंदी लगाना टल जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहद आसान और सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाले फुल और मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन्स, जो खासतौर से त्योहारी सीजन में आपके काम आएंगे।
1. रिंग स्टाइल बेल मेहंदी डिज़ाइन | Ring Style Vine Mehndi Design
अगर आप सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी चाहती हैं, तो ये डिज़ाइन आपके लिए है। इसमें सिर्फ एक उंगली के इर्द-गिर्द बेल की आकृति बनाई जाती है और पत्तियों से इसे सजाया जाता है। यह मॉडर्न लुक के लिए परफेक्ट है।
2. गोल टिक्की डिज़ाइन | Classic Gol Tikki Mehndi Design
गोल टिक्की वाली मेहंदी भले ही पारंपरिक हो, लेकिन इसमें अगर डॉट्स और बॉर्डर जोड़ा जाए तो यह और भी आकर्षक दिखती है। यह डिज़ाइन हर उम्र की महिलाओं के लिए उपयुक्त है।
3. डॉट स्टाइल फूल बेल डिज़ाइन | Dot Style Floral Mehndi Design
अगर आप जल्दी में हैं और हाथों को सिंपल लुक देना चाहती हैं, तो डॉट्स वाली बेल या फूल का पैटर्न बनाना एकदम परफेक्ट रहेगा। यह डिज़ाइन कम समय में हाथों को भरपूर लुक देता है।
4. ब्रेसलेट और बेल का कॉम्बो | Bracelet and Side-Vine Mehndi Combo
ब्रेसलेट जैसे चौड़े डिज़ाइन को हाथ के ऊपर और उसके साथ साइड बेल मिलाकर लगाया जाए तो एक यूनिक और ज्वेलरी जैसे लुक वाली मेहंदी तैयार हो जाती है। इसमें हाथों में अलग से कंगन पहनने की जरूरत नहीं होती।