Christmas Mehndi Design 2025: क्रिसमस पार्टी में छा जाएंगी ये Simple और Easy मेहंदी डिज़ाइन्स

Thursday, Dec 18, 2025-06:12 PM (IST)

Christmas Mehndi Design 2025: क्रिसमस का त्योहार बस आने ही वाला है और अगर आप इस बार Christmas Party Look में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो मेहंदी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आमतौर पर मेहंदी को Wedding या Diwali जैसे मौकों से जोड़ा जाता है, लेकिन अब Christmas Mehndi Designs का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ट्रेडिशनल टच के साथ फेस्टिव फील देने वाली ये डिज़ाइन्स खासकर यंग गर्ल्स और पार्टी लवर्स के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।

Snowflake Mehndi Design: सिंपल और क्लासी लुक

PunjabKesari

अगर आपको Simple Mehndi Design पसंद है तो Snowflake Design आपके लिए बेस्ट है। इसमें हथेली के बीच या उंगलियों के पोरों पर बर्फ के टुकड़ों जैसे फाइन पैटर्न बनाए जाते हैं। आजकल इसे उंगलियों पर Ring Style Mehndi के रूप में भी लगाया जा रहा है, जो बेहद एलिगेंट और मॉडर्न लुक देता है।

Christmas Tree & Bells Mehndi: फेस्टिव और भरा हुआ पैटर्न

PunjabKesari

जो महिलाएं Heavy Mehndi Designs पसंद करती हैं, उनके लिए Christmas Tree & Bells Design एक शानदार विकल्प है। हथेली या कलाई के बीच में बना क्रिसमस ट्री, उसके आसपास घंटियां और छोटे सितारे डिजाइन को फुल फेस्टिव लुक देते हैं। यह डिज़ाइन पार्टी और फेस्टिव गेदरिंग के लिए खास तौर पर पसंद किया जा रहा है।

Santa & Reindeer Motif: यंग और फन लुक

PunjabKesari

Santa Claus Mehndi Design और Reindeer Motif खासकर बच्चों और यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। आप हथेली पर छोटा सा सांता फेस या रेंडियर का मिनिमल मोटिफ बनवा सकती हैं। यह डिजाइन हल्का होने के साथ-साथ बेहद क्यूट और ट्रेंडी नजर आता है।

PunjabKesari

Holly Leaves Trail: ट्रेडिशनल टच के साथ क्रिसमस वाइब

क्रिसमस में Holly Leaves का खास महत्व होता है। ऐसे में पारंपरिक बेल की जगह हॉली लीव्स की खूबसूरत ट्रेल बनवाकर आप अपने लुक को फेस्टिव ट्विस्ट दे सकती हैं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो Traditional + Fusion Mehndi Design पसंद करती हैं।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static