Marriage Mehndi Designs 2026: नए साल में ट्रेंड करने वाले शादी के मेहंदी डिज़ाइन्स पर एक नजर

Friday, Dec 26, 2025-06:46 PM (IST)

Marriage Mehndi Designs 2026: नया साल 2026 अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन शादी के सीजन को लेकर फैशन और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स पहले ही सामने आने लगे हैं। खासकर मेहंदी डिज़ाइन को लेकर महिलाओं में अभी से खास उत्साह दिख रहा है। मेहंदी अब सिर्फ परंपरा नहीं रही, बल्कि यह style statement और creativity का हिस्सा बन चुकी है। आने वाले साल में कौन-से डिज़ाइन ट्रेंड में रहेंगे, चलिए जानते हैं।

1. Full Hand Rajasthani Mehndi Design | Wedding Mehndi Trend)

PunjabKesari

2026 में भी राजस्थानी मेहंदी का क्लासिक अंदाज बरकरार रहेगा। दूल्हा-दुल्हन की आकृति, मोर, हाथी और लोक पैटर्न हाथों को शाही लुक देते हैं। यह डिज़ाइन दुल्हन के साथ-साथ शादी में शामिल अन्य महिलाओं के हाथों पर भी खूब जंचता है।

2. Arabic Cutwork Mehndi Design | Traditional Mehndi Design

PunjabKesari

जो लोग भारी डिज़ाइन नहीं चाहते, उनके लिए Arabic Mehndi Design आने वाले साल में भी पसंदीदा रहेगा। मोटी आउटलाइन और फ्लोरल कटवर्क इसे simple yet elegant बनाता है।

3. Personalized Story Mehndi Design | Wedding Story Mehndi

PunjabKesari

2026 में personalized mehndi का चलन और बढ़ने वाला है। दूल्हा-दुल्हन के नाम, शादी की तारीख या कोई खास याद को डिज़ाइन में शामिल किया जाता है, जो मेहंदी को भावनात्मक टच देता है।

 4. Minimal Modern Finger Mehndi  | Finger Mehndi

PunjabKesari

आने वाले साल में minimal finger mehndi युवतियों और ब्राइड्स के बीच ट्रेंड में रहने वाली है। उंगलियों पर फाइन आर्ट और खाली स्पेस इसे मॉडर्न लुक देता है।

5. Indo-Western Fusion Mehndi Design | Latest Mehndi Designs

PunjabKesari

भारतीय पैटर्न और मॉडर्न आर्ट का मेल यानी Indo-Western Mehndi 2026 में भी हर फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेगा। यह न ज्यादा भारी होती है और न ही बहुत हल्की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static