Silver Price Today: चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Tuesday, Mar 24, 2026-04:34 PM (IST)

Silver Price Today: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब चांदी के बाजार पर भी दिख रहा है। 24 मार्च 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में मजबूती देखने को मिली। शाम तक चांदी करीब ₹1,908 की तेजी के साथ ₹2,27,075 प्रति किलो तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन यह ₹2,25,167 प्रति किलो पर बंद हुई थी।

IBJA और मार्केट रिपोर्ट क्या कहती है?

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार दिन के दौरान चांदी में तेजी का ट्रेंड रहा:

  • सुबह: ₹2,19,260 प्रति किलो
  • दोपहर: ₹2,20,353 प्रति किलो

वहीं मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटेल बाजार में चांदी का रेट ₹2,35,000 प्रति किलो तक पहुंच गया है। यानी निवेशकों के लिए चांदी में फिर से तेजी का संकेत मिल रहा है।

बिहार के शहरों में चांदी का ताजा रेट (Silver Price in Bihar Today)

अगर आप बिहार में चांदी के गहने या सिक्के खरीदने की सोच रहे हैं, तो अलग-अलग शहरों के रेट इस प्रकार हैं:

पटना

  • 10 ग्राम: ₹2,350
  • 100 ग्राम: ₹23,500
  • 1 किलो: ₹2,35,000

गया

  • 10 ग्राम: ₹2,340 (लगभग)
  • 100 ग्राम: ₹23,400
  • 1 किलो: ₹2,34,000

भागलपुर

  • 10 ग्राम: ₹2,345
  • 100 ग्राम: ₹23,450
  • 1 किलो: ₹2,34,500

मुजफ्फरपुर

  • 10 ग्राम: ₹2,342
  • 100 ग्राम: ₹23,420
  • 1 किलो: ₹2,34,200

 नोट: अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण हल्का अंतर हो सकता है।

 कल बाजार में आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले चांदी के बाजार में बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई थी। सर्राफा बाजार के मुताबिक दिल्ली में चांदी करीब ₹10,500 तक टूट गई थी और ₹2,30,000 प्रति किलो पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिससे घरेलू बाजार प्रभावित हुआ।

खरीदारी से पहले ध्यान रखें

  • चांदी की कीमतें तेजी से बदल रही हैं
  • इंटरनेशनल मार्केट का सीधा असर पड़ता है
  • शादी और त्योहार के सीजन में डिमांड बढ़ती है
  • लोकल ज्वेलर्स के रेट अलग हो सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static