Trendy Mehndi Designs Of 2026: गोल टिक्की से मोर डिजाइन तक, देखें आने वाले साल का ट्रेंड

Monday, Dec 22, 2025-05:29 PM (IST)

Trendy Mehndi Designs 2026: साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। खासतौर पर जिन लड़कियों की शादी आने वाले साल में होने वाली है, उनके लिए ये समय बेहद खास है। नया साल सिर्फ नई उम्मीदें ही नहीं लाता, बल्कि नए फैशन ट्रेंड्स और लेटेस्ट स्टाइल्स भी लेकर आता है।

PunjabKesari

जब बात महिलाओं के श्रृंगार की हो, तो मेहंदी का नाम सबसे पहले आता है। ऐसे में 2026 में Mehndi Design Trends में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं वो मेहंदी डिजाइन, जो आने वाले साल में सबसे ज्यादा पसंद किए जाएंगे।

Gol Tikki Mehndi Designs: सिंपल लेकिन क्लासिक ट्रेंड

PunjabKesari

गोल टिक्की वाली मेहंदी पिछले कई सालों से महिलाओं की फेवरेट रही है और 2026 में भी इसका क्रेज बरकरार रहने वाला है। हथेली के बीच में बना परफेक्ट गोल टिक्की डिजाइन, चारों ओर हल्के पैटर्न के साथ बेहद एलिगेंट लुक देता है।

PunjabKesari

ये डिजाइन खासतौर पर उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सिंपल लेकिन रॉयल लुक पसंद आता है।

Flower Mehndi Designs: फ्लोरल पैटर्न का रहेगा जलवा

PunjabKesari

फूलों की खूबसूरती कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। 2026 में भी Flower Mehndi Designs का ट्रेंड काफी मजबूत रहने वाला है। हथेली से लेकर कलाई तक बने फ्लोरल पैटर्न मेहंदी को एक फ्रेश और ग्रेसफुल टच देते हैं।

PunjabKesari

शादी, सगाई और त्योहारों में इन डिजाइनों की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी।

Minimal Mehndi Designs: कम में ज्यादा स्टाइल

PunjabKesari

अगर आप हेवी मेहंदी की जगह Minimal Mehndi Designs पसंद करती हैं, तो 2026 आपके लिए परफेक्ट साल साबित होने वाला है। हल्के स्ट्रोक्स, सिंपल पैटर्न और क्लीन लुक वाली ये मेहंदी डिजाइन युवतियों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही हैं।

PunjabKesari


न्यू ईयर सेलिब्रेशन से लेकर कैजुअल फंक्शन्स तक, ये डिजाइन हर मौके पर जचेंगे।

Peacock Mehndi Designs: ब्राइडल लुक की पहली पसंद

PunjabKesari

मोर वाली मेहंदी का क्रेज कभी कम नहीं होता। 2026 में भी Peacock Mehndi Designs ब्राइडल मेहंदी में सबसे ऊपर रहने वाले हैं। मोर के फेदर और डिटेलिंग वाला ये डिजाइन हाथों को बेहद रिच और ट्रेडिशनल लुक देता है।

PunjabKesari
खासतौर पर दुल्हनें अपने खास दिन के लिए इस डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static