प्यार चढ़ा परवानः भांजे से दिल लगा बैठी मामी, करवा चौथ का व्रत रखा तो पति ने करवा दी शादी

10/14/2022 12:13:23 PM

 

भागलपुरः वैसे देखा जाए तो हर इंसान को अपने जीवन में कभी ना कभी प्यार जरूर होता है। जब इंसान को प्यार होता है तो वह अपने प्यार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने आया है, जहां पर एक महिला अपने भांजे से दिल लगा बैठी। इतना ही नहीं महिला ने अपने प्रेमी के लिए करवा चौथ का व्रत भी रख लिया। वहीं इसके बाद महिला के पति ने दोनों की शादी करवा दी।

जानकारी के मुताबिक, हैरत भरी घटना सुल्तानगंज प्रखंड के गनगनिया पंचायत के गांव गनगनिया की है। बताया जा रहा है कि बांका जिला के फुल्लीडुमर की पूजा देवी की शादी श्रवण कुमार से 2012 में हुई थी। इसके बाद दोनों के 4 बच्चे भी हुए। शादी के बाद ही पूजा देवी को अपने भांजे छोटू कुमार से प्यार हो गया। इसकी भनंक उसके पति श्रवण कुमार को हो गई और उसने कई बार दोनों को अलग करने की कोशिश की।

वहीं पूजा ने करवा चौथ वाले दिन व्रत रखा और अपने हाथों पर अपने प्रेमी के नाम की मेहंदी लगा ली। उसे पूरा यकीन हो गया कि उसकी पत्नी अपने भांजे से प्यार करती है। 8 अक्टूबर को दोनों भाग गए थे। महिला के पति ने पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद महिला और उसका भांजा पुलिस स्टेशन पहुंचे और महिला के पति ने दोनोंं की शादी करवा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static