Public Holidays 2025: जानें Diwali और Chhath Puja पर कितने दिन बंद रहेंगी अदालतें, छुट्टियों की लिस्ट आई सामने
Sunday, Oct 19, 2025-12:46 PM (IST)

Public Holidays 2025: पटना व्यवहार न्यायालय समेत पटना न्याय मंडल की सभी अदालतें 19 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक दीपावली एवं छठ महापर्व की (Bihar Court Holidays 2025) छुट्टियों के कारण बंद रहेंगी।
पटना उच्च न्यायालय के जारी कैलेंडर की पूर्व घोषित छुट्टियों के अनुसार, 19 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक पटना न्याय मंडल की सभी आपराधिक एवं दीवानी अदालतों में दीपावली एवं छठ महापर्व के अवकाश को लेकर छुट्टी रहेगी और कोई कामकाज नहीं होगा। अदालतों में 29 अक्टूबर 2025 से नियमित कामकाज होंगे। छुट्टियों के दौरान केवल अति आवश्यक कार्य एवं आपराधिक मामलों में रिमांड एवं जमानतीय मामलों में जमानत इत्यादि के कार्य ही निपटाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Bank Holidays: इस महीने छुट्टियों की भरमार, जानें दिवाली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
जिला न्यायाधीश की ओर से इस संबंध में न्यायिक पदाधिकारियों का डिटेंशन चार्ट जारी कर दिया जाता है। पटना न्याय मंडल में पटना सदर व्यवहार न्यायालय दानापुर, पटना सिटी, मसौढ़ी, बाढ़ एवं पालीगंज की अदालतें शामिल है।