Diwali 2025 Special Mehndi Design: धनतेरस से भाई दूज तक हर दिन लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स, दिखेगा पारंपरिक और मॉडर्न लुक का कमाल
Saturday, Oct 18, 2025-12:02 PM (IST)

Diwali 2025 Mehndi Designs:बिहार में दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी का नहीं बल्कि खूबसूरती और परंपरा का भी उत्सव है। पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया और सीवान जैसे शहरों में महिलाएं इन पांच दिनों — धनतेरस से भाई दूज (18 से 22 अक्टूबर 2025) तक — सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। इन दिनों में मेहंदी उनके पारंपरिक श्रृंगार का अहम हिस्सा होती है।
आजकल महिलाएं traditional के साथ modern और simple mehndi designs भी पसंद कर रही हैं, जो जल्दी लगें और दिखें classy व stylish। आइए जानते हैं कि Dhanteras से Bhai Dooj 2025 तक किन डिजाइनों से आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो सकती है।
धनतेरस 2025: शुभ कलश और "Happy Dhanteras" वाली मेहंदी बनेगी ट्रेंड
धनतेरस का दिन समृद्धि का प्रतीक होता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में “शुभ धनतेरस” लिखी मेहंदी डिजाइन या कलश और दीपक पैटर्न लगवाना पसंद कर रही हैं। ये डिजाइन न सिर्फ पारंपरिक टच देता है बल्कि फेस्टिव वाइब भी क्रिएट करता है।
नरक चतुर्दशी 2025: दीपक और संदेश वाली Simple Mehndi Design
छोटी दिवाली के दिन अगर आप कुछ सिंपल और स्टाइलिश चाहती हैं, तो “Happy Diwali” Mehndi Design एकदम परफेक्ट रहेगी। हथेली के बीच में दीपक और किनारों पर फूल-पत्तियों का पैटर्न इसे और आकर्षक बनाता है।
दिवाली 2025: लक्ष्मी पूजन के लिए लगाएं Full Hand Traditional Mehndi
दिवाली के दिन महिलाएं फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन (Full Hand Traditional Mehndi Design 2025) लगाना शुभ मानती हैं। इसमें देवी लक्ष्मी के पदचिह्न, दीपक और मंडला डिजाइन काफी लोकप्रिय हैं। यह डिजाइन न सिर्फ सुंदर लगती है बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है।
गोवर्धन पूजा 2025: कान्हा और मोरपंख वाली डिजाइन से बढ़ाएं खूबसूरती
गोवर्धन पूजा के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी Kanha Mehndi Designs बिहार में खूब ट्रेंड कर रही हैं। महिलाएं अपने हाथों पर कान्हा, मोरपंख और बांसुरी के पैटर्न बनवा रही हैं। यह डिजाइन धार्मिकता के साथ-साथ आर्टिस्टिक लुक भी देती है।
भाई दूज 2025: भाई-बहन के रिश्ते वाली डिजाइन से दिखाएं प्यार
भाई दूज के दिन महिलाएं अपनी मेहंदी में Brother-Sister Inspired Mehndi Design दिखाना पसंद करती हैं। इस दिन की डिजाइन में “Happy Bhai Dooj” या भाई-बहन की सिल्हूट थीम बहुत ट्रेंड में है। ऐसी मेहंदी देखने में खूबसूरत लगती है और रिश्ते की गहराई भी दिखाती है।