गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर वार: प्रियंका ने बेटे का मुस्लिम नाम रखकर हकीकत दिखाई, कहा– राहुल नकली गांधी

Tuesday, Feb 17, 2026-11:28 PM (IST)

पटना: गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया।

कांग्रेस पर नकली गांधी होने का आरोप

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को "नकली गांधी परिवार" करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम का मुख्य काम देश में नफरत फैलाना है – चाहे किसानों के बीच हो या मजदूरों के बीच। उन्होंने अमेरिका से डील या अन्य मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का जिक्र किया। गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस नेता केंद्र सरकार के कृषि और वाणिज्य मंत्रियों के बयानों पर भरोसा नहीं करते, लेकिन फर्जी तरीके से जी राम जी की चिंता जताकर खुद को गांधी दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को "नकली गांधी" बताया और कहा कि उनका पूरा परिवार नेहरू से जुड़ा है, गांधी से नहीं। गिरिराज ने कहा, "फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका – ये सब नकली हैं। प्रियंका ने सही किया कि बेटे का मुस्लिम नाम रखा और शादी भी मुस्लिम से करा रही हैं।"

खुले में मांस बिक्री पर सख्ती की वकालत

गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार द्वारा खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने इसे स्वच्छता और पर्यावरण के लिहाज से जरूरी कदम बताया। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से अपील की कि इस आदेश को सख्ती से लागू कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उनके मुताबिक, खुले में मांस बिक्री से गंदगी और प्रदूषण बढ़ता है, जिस पर नियंत्रण जरूरी है।

आरएसएस विवाद पर प्रतिक्रिया

हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना किए जाने पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता आरएसएस की भूमिका और विचारधारा को समझे बिना बयानबाजी कर रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को उछालती है। गिरिराज सिंह के इन बयानों से राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। उनके बयान अक्सर विपक्ष पर सीधे हमलों के लिए चर्चा में रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static