गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना, मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी पर सरेआम Firing; हालत गंभीर
Monday, May 19, 2025-03:10 PM (IST)

Patna Crime News: बिहार के पटना में आज यानी सोमवार सुबह बदमाशों ने एक कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीं इस हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बेऊर थाना इलाके की है। घायल शख्स की पहचान मैरिज हॉल संचालक संजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय कुमार आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। अपराधियों ने उनके सिर और सीने में गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। हालांकि अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।