नीतीश ने छह महीने में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया

6/11/2021 9:59:05 PM

पटना, 11 जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में अगले छह महीने में छह करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया जिससे राज्य में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री ने यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की बैठक में इस संबंध में निर्देश जारी किये। करीब 13 करोड़ आबादी वाले राज्य में अभी तक 1.18 करोड़ लोगों को ही टीके लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह महीने में छह करोड़ लोगों को टीका लगाने के काम में जितने सरकार कर्मचारियों की जरूरत है, उतने लोगों को लगाया जाना चाहिए। उन्होंने इस बाबत जागरुकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता बताई।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static