बिहार में मंडी कानून लागू हो इसके लिए 44 साल बाद सदन में लाने जा रहे प्राइवेट बिलः सुधाकर सिंह

12/6/2022 1:35:19 PM

पटनाः किसानों के हित में मंडी कानून को लेकर 44 साल बाद शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लाने की तैयारी पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा की जा चुकी है। इस बात की जानकारी आज राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुधाकर सिंह ने दी।

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि वह किसानों के हित के लिए बिहार में मंडी कानून लागू हो इसके लिए 44 साल बाद प्राइवेट बिल लाने जा रहे हैं ताकि किसानों की उपज का मूल्य सही मिल सकें। उन्होंने कहा कि 2006 में जब मंडी कानून बिहार सरकार द्वारा समाप्त की गई थी। उस समय से ही बिहार के किसानों की माली हालत खराब होती जा रही हैं। राज्य में तीन कृषि रोड मैप पर जितने भी पैसे खर्च हुए हैं,उस से किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि किसानों की उपज कम होती गई। साथ ही उन्होंने ने कहा कि हमारी पार्टी आरजेडी के घोषणा पत्र में भी मंडी कानून का उल्लेख किया गया है। पिछले दिनों दिल्ली में राज्य परिषद की बैठक के साथ राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी इस बात की चर्चा की गई कि बिहार में मंडी कानून हमारी पार्टी लागू करवाएगी। हम अपने पार्टी के इस काम को आगे बढ़ाने के लिए प्राइवेट बिल सदन में लाने जा रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब 2012 कृषि रोड मैप दो बन रहा था। उस वक्त मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि बिहार में मंडी कानून लागू करेंगे,लेकिन 10 साल हो गए अभी तक वह मंडी कानून नहीं लागू किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static