बिहार में उड़ रही शराबबंदी की धज्जियां, नशे में सड़क पर गिरा मिला पुलिसकर्मी, निलंबित

3/17/2021 1:22:23 PM

छपराः बिहार में सारण जिले के सहाजितपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राम सागर सिंह को शराब पीने के आरोप में निलंबत कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सहायक अवर निरीक्षक राम सागर सिंह 23 फरवरी को छुट्टी के बाद अपने कर्तव्यस्थल पर आने के दौरान मकेर थाना क्षेत्र में सड़क पर गिरे हुए पाए गए थे। उनकी सर्विस रिवॉल्वर और कारतूस भी सड़क पर गिरी पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मकेर थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मकेर थाना की पुलिस ने उक्त सहायक अवर निरीक्षक को इलाज के लिए भर्ती कराने के साथ ही उनका मेडिकल जांच भी कराया था, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद मकेर थाना की पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को देते हुए उक्त सहायक अवर निरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने उक्त सहायक अवर निरीक्षक को निलंबित करने के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाआ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static