​Road Accident: सारण में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

4/13/2024 10:33:13 AM

छपरा: बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन से कुचल कर एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।                      

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बीर कुंवर सिंह सेतु पर पड़ोसी जिला भोजपुर के सिनहा थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव निवासी रामगोविन्द सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार सिंह (48) यातायात पुलिस के रूप में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।  

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ला रही थी। अस्पताल आने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static