कैमूर में स्वर्ण व्यवसाई से लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार, लूटा हुआ सोना बरामद

Tuesday, Aug 22, 2023-02:34 PM (IST)

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में स्वर्ण व्यवसाई से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 7 अपराधियों को 5 ग्राम सोना, देशी कट्टा, 5 मोबाइल और 3 बाइक के साथ गिरफ्तार किया हैं। इस मामले की जानकारी कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने पीसी के माध्यम से दी।

PunjabKesari

7 लोगों को किया गया गिरफ्तार 
एसपी ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 8 अगस्त को कुदरा में स्वर्ण व्यवसाई से लूट हुई थी। इसके अनुसंधान के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने छापेमारी करते हुए महिला सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग अशोक यादव गिरोह के सदस्य हैं। जो अक्सर एनएच 2 पर लूटकांड की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से 5 ग्राम लूट का सोना, 5 मोबाइल, 3 बाइक, एक देशी कट्टा और गोली बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर रोहतास और कैमूर के विभिन्न थानों में कई मामले पहले से दर्ज हैं।

PunjabKesari

क्या है मामला?
बता दें कि बीते 8 अगस्त को जिले के कुदरा बाजार में एक स्वर्ण व्यवसाई से बदमाशों ने गहने सहित 50 हजार रुपए लूट लिए थे। लूटपात के दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के पैर में गोली मार दी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए मोबाइल नेटवर्क के सहारे सभी को गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static